दूसरा टेस्टः न्यूजीलैंड पहली पारी में 259 पर ऑलआउट [Second Test: Second Test all out for 259 in the first innings]

2 Min Read

भारतीय स्पिनर्स ने सभी विकेट लिए

पुणे, एजेंसियां। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 259 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

सुंदर ने 7 और अश्विन ने 3 को आउट कियाः

भारत की तरफ से पूरे 10 विकेट स्पिनर्स को मिले। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने अर्धशतक लगाया।

कॉन्वे ने 141 बॉल पर 76 और रचिन ने 105 बॉल पर 65 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 33, डेरिल मिचेल-विल यंग ने 18-18 और टॉम लैथम ने 15 रन का योगदान दिया। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप

न्यूजीलैंड : टॉम लैथम (कप्तान), डवेन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिचेल सैंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरूर्क।

इसे भी पढ़ें

फिर 3 स्पिनर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम, गिल या राहुल किसी एक को मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं