कल रांची आयेंगे सचिन तेंदुलकर

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कल यानी 20 अप्रैल को रांची आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 8 बजे सचिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुचेंगे।

सचिन इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में शिरकत करने रांची आ रहे हैं।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर को मतदाता जागरूकता और शिक्षा के लिए ईसीआई के राष्ट्रीय आइकन के रूप में नियुक्त किया है।

इसी के तहत सचिन रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी कार्यकाल की दिलायी याद, तेजस्वी पर कसा तंज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं