काम नहीं आया रोहित का शतक, CSK से हारा मुंबई

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बार फिर CSK ने MI को हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रन से यह मुकाबला जीत लिया।

टीम ने मुंबई इंडियंस को उन्हीं के होमग्राउंड पर हराया। MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए।

वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी।

CSK से मथीश पथिराना ने 4 अहम विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। एमएस धोनी ने भी आखिरी 4 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर नॉटआउट 20 रन बनाए।

IPL में MI और CSK के बीच मैच को ‘एल-क्लासिको’ कहते हैं। दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक राइवलरी है, दोनों ने ही 5-5 खिताब जीते हैं।

खास बात ये है कि 2010 में CSK ने अपना पहला टाइटल MI को फाइनल में हराकर ही जीता था। वहीं MI ने अपने 5 में से 3 खिताब CSK को हराकर ही जीते हैं।

इसे भी पढ़ें

पंचायती राज विभाग में निकली बंपर वैकेंसी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं