अभी टेस्ट और वनडे खेलते रहेंगे रोहित [Rohit will continue playing Test and ODI for now]

1 Min Read

टी-20 से ले चुके हैं संन्यास

मुंबई, एजेंसियां। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के साथ ही टी-20 से संन्यास की घोषणा कर चुके रोहित शर्मा ने टेस्ट और वनडे में खेलने को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया है।

रोहित ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे कम से कम कुछ समय के लिए खेलते हुए देंखगे।’

इससे पहले BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम को बधाई दी और वीडियो संदेश जारी की और कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतेगी।

रोहित की कप्तानी में भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता

भारत रोहित की कप्तानी में पिछले महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

भारत ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था।

इसे भी पढ़ें

BCCI सचिव जय शाह ने फिर की बड़ी भविष्यवाणी- रोहित शर्मा की कप्तानी में हम ICC चैम्पियंस ट्रॉफी और WCT का फाइनल जीतेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं