रोहित शर्मा के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल, फैंस अवाक

2 Min Read

कोलकाता एजेंसियां। पहले से ही विवादों के घेरे में चल रही मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक और मुसीबत सामने आ गई है।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मैच खेला जाना है, लेकिन मैच से पहले एक वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है।

वायरल वीडियो में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केकेआर के कोच अभिषेक नायर नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रोहित शर्मा को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मेरा आखिरी है। लोग कयास लगा रहे हैं कि रोहित ने यह बात मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कही है, जिसके बाद बवाल मच गया है।

केकेआर ने तुरंत डिलीट किया वायरल वीडियो

दरअसल, केकेआर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो में रोहित शर्मा और अभिषेक नायर की बातचीत सुनते ही फैंस ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया।

कुछ ही देर बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। हालांकि, कछ देर बाद केकेआर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया।

लेकिन फैंस ने इसे डाउनलोड कर लिया। वीडियो स्टेडियम के अंदर शूट हुआ है। इसीलिए फैंस के शोर के कारण वीडियो में दोनों की आवाज साफ नहीं आ रही है, लेकिन रोहित को कहते सुना जा सकता है कि एक-एक चीज बदल रही है।

वीडियो में रोहित कह रहे हैं, “एक-एक चीज चेंज हो रही है…वो उनके ऊपर है… जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल (मंदिर) जो है ना मैंने बनवाया है…. भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है…।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित इस वीडियो में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए बदलावों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

अमेरिका के न्यूयॉर्क की सड़कों पर दरिंदगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं