Latest NewsRohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा ने द्रविड़ को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

Rohit Sharma Record

रायपुर,एजेंसियां। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रायपुर में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भले ही रोहित शर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सके और केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी ने उन्हें एक बड़ा रिकॉर्ड दे दिया। रोहित शर्मा ने भारत में खेले गए इंटरनेशनल मैचों में कुल 9005 रन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने राहुल द्रविड़ (9004 रन) को पीछे छोड़ दिया है और अब वे भारत में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

पहले स्थान में कौन है ?

इस सूची में सचिन तेंदुलकर 14192 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि विराट कोहली 12373 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित भारत में 9000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले देश के चौथे बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने यह उपलब्धि भारत में 207 पारी खेलकर हासिल की है।

रोहित शर्मा के करियर की खास बात यह है कि उन्होंने लगभग हर बड़े क्रिकेटिंग देश में रन बनाए हैं इंग्लैंड (2287), ऑस्ट्रेलिया (2266), श्रीलंका (1404), वेस्ट इंडीज़ (1193), UAE (804) सहित कुल 13 देशों में उन्होंने प्रभावी योगदान दिया है।दूसरे वनडे में रोहित ने तीन चौके लगाए, लेकिन नंद्रे बर्गर की गेंद पर क्विंटन डीकॉक को कैच देकर आउट हो गए। मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। यह लगातार 20वां मैच रहा जिसमें भारतीय टीम टॉस हार गई।

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय प्लेइंग XI में यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम में मार्करम, ब्रेविस, जेनसन और डी कॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी मैदान में उतरे हैं।

रोहित का यह रिकॉर्ड न केवल उनके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है बल्कि यह भी बताता है कि घरेलू परिस्थितियों में वे भारतीय बल्लेबाजी के सबसे भरोसेमंद स्तंभों में से एक रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles