IND vs NZ 1st Test Day 4 में सरफराज के शतक के बाद ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक [Rishabh Pant scored a half-century after Sarfaraz’s century in IND vs NZ 1st Test Day 4]

2 Min Read

बारिश की वजह से रुका खेल

बेंगलुरु, एजेसिंयां: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट के चौथा दिन का खेल शुरू हो गया है। सरफराज खान के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। धीरे धीरे वापसी की राह पर टीम इंडिया।

सरफराज खान ने शुरुआत से ही कीवी गेंदबाजों पर दवाब बनाया। सरफराज खान ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा। इस शतक के जरिए उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।

सरफराज ने 110 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। पहले सरफराज खान ने शतक लगाया और अब ऋषभ पंत ने अर्धशतक पूरा कर लिया।

पंत ने 55 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के लगाकर फिफ्टी पूरी की। टीम इंडिया ने 71 ओवर में 344/3 रनो बोर्ड पर लगा लिए हैं। अब टीम इंडिया सिर्फ 12 रनों से पीछे रह गई है। सरफराज 125 और पंत 53 रनों पर खेल रहे हैं।

71 ओवर का खेल पूरा होने के बाद बारिश कारण मुकाबला रुका हुआ है। भारत ने 71 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान के साथ 344 रन बना लिए हैं। लेकिन बारिश के वजह से फैंस को करना पड़ेगा और इंतजार।

इसे भी पढ़ें

भारत-न्यूजीलैंड टेस्टः कोहली-सरफराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

Share This Article
Exit mobile version