ऋषभ पंत IPL इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बने [Rishabh Pant becomes the most expensive player in IPL history so far]

1 Min Read

जेद्दाह, एजेंसियां। इंडडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ। कुल 577 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई गई।

इसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत छाए रहे। पंत आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे प्लेयर बन चुके हैं।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा और उन्हें सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया।

श्रेयस अय्यर बने दूसरे महंगे प्लेयरः

पंत के बाद दूसरे सबसे महंगे प्लेयर श्रेयस अय्यर बने, उन्हें 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा।

पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चैंपियन बनाने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा।

5 सबसे महंगे खिलाड़ी भारतीय ही रहेः

वेंकटेश अय्यर तीसरे सबसे महंगे भारतीय बन गए हैं। उन्हें कोलकाता ने 23.75 करोड़ में खरीदा।

युजवेंद्र चहल IPL हिस्ट्री के सबसे महंगे स्पिनर हैं। उन्हें युजवेंद्र को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ में खरीदा।

इसे भी पढ़ें

IPL ऑक्शन में आज 493 प्लेयर्स पर बोली लगेगी:

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं