रावलपिंडी टेस्टः पाकिस्तान दूसरी पारी में 172 पर ऑलआउट, बांग्लादेश को 185 रन का टारगेट [Rawalpindi Test: Pakistan all out for 172 in second innings, target for Bangladesh is 185 runs]

2 Min Read

रावलपिंडी, एजेंसियां। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट की दूसरी पारी में 172 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 185 रन का टारगेट दिया।

बांग्लादेश ने 7 ओवर में बगैर नुकसान के 42 रन बना लिए। कम लाइट और बारिश की वजह से चौथे दिन स्टंप कर दिया गया। पांचवें दिन बांग्लादेश को जीत के लिए 143 रन की जरुरत है।

हसन महमूद ने लिये 5 विकेट

सोमवार को मेजबान टीम ने 9/2 के स्कोर से शुरुआत की। सलमान अली आगा ने सबसे ज्यादा 47 और मोहम्मद रिजवान ने 43 रन बनाए।

कप्तान शान मसूद ने 28 रन, सैम अय्यूब ने 20 और बाबर आजम ने 11 रन का योगदान दिया। अब्दुल्लाह शफीक, खुर्रम शहजाद और सउद शकील डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच सके।

बांग्लादेश के हसन महमूद ने 5 विकेट झटके, जबकि नाहिद राणा ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में बांग्लादेश ने 262 और पाकिस्तान ने 274 रन बनाए।

बांग्लादेश पहली पारी में 262 पर ऑलआउट, शहजाद को 6 विकेट

एक दिन पहले रविवार को मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश पहली पारी में 262 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने एक समय 26 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे।

यहां लिट्टन दास और मेहदी हसन ने 165 रन की साझेदारी करके टीम को 190 पार पहुंचाया। लिट्टन ने 138 और मेहदी हसन ने 78 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 6 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें

लिट्टन दास की सेंचुरी से बांग्लादेश ने 262 रन बनाए, पाकिस्तान दूसरी पारी में 21 रन से आगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं