अगर आस्ट्रेलिया खेलने से इनकार करता है तो कुछ नहीं कर सकते : राशिद खान

1 Min Read

नयी दिल्ली : अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने कहा कि क्रिकेट उनके देशवासियों को खुशी के पल मुहैया कराता है लेकिन अगर कोई देश उनके साथ द्विपक्षीय श्रृंखला खेलने से इनकार कर दे तो कुछ नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने से इनकार के बाद तर्क देते हुए कहा कि ऐसा करने से उनके देशवासी खुशी से महरूम हो गये।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तालिबान शासित देश में महिलाओं के साथ व्यवहार में गिरावट के चलते 2023 में अपने ही देश में अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे श्रृंखला रद्द कर दी थी और इस साल के अंत में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली टी20 श्रृंखला में खेलने से भी इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें

पीएमएलए अदालत ने शाहजहां शेख को ईडी के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं