नागपुर और मुंबई में होंगे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल

1 Min Read

नयी दिल्ली: रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में मुंबई और तमिलनाडु का सामना मुंबई में होगा जबकि मध्यप्रदेश और विदर्भ का मैच नागपुर में खेला जायेगा ।

नागपुर के वीसीए स्टेडियम और मुंबई के बीकेसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी अंतिम चार के मुकाबले होंगे । नागपुर के वीसीए स्टेडियम और मुंबई के बीकेसी मैदान पर रणजी ट्रॉफी अंतिम चार के मुकाबले होंगे ।

विदर्भ ने कर्नाटक को 127 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई । उसका सामना मध्यप्रदेश से होगा जिसके कोच चंद्रकांत पंडित है जिनके कोच रहते विदर्भ ने 2017 . 18 और 2018 . 19 में खिताब जीता था ।

मध्यप्रदेश ने क्वार्टर फाइनल में आंध्र को चार रन से हराया । वहीं मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ पहली पारी की बढत के आधार पर अंतिम चार में जगह बनाई ।

इसे भी पढ़ें

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरें बढ़ायीं, कुछ श्रेणियों में फिक्स चार्ज भी बढ़ा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं