खेलो इंडिया नेशनल रैकिंग तीरंदाजी में रांची के दीपक ने जीता स्वर्ण [Ranchi’s Deepak won gold in Khelo India National Ranking Archery]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। हिमाचल प्रदेश के अरनी यूनिवर्सिटी में चौथी खेलो इंडिया एनटीपीसी नेशनल रैकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें एकलव्य तीरंदाजी केंद्र रांची के दीपक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।

कंपाउंड सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में दीपक ने मध्यप्रदेश के चिराग विद्यार्थी को दो अंक से हराया। चिराग ने 145 अंक और दीपक ने 147 अंक अर्जित किये।

इसके साथ ही दीपक ने दिल्ली में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। स्वर्ण पदक जीतने पर दीपक को 20 हजार रुपये का ईनाम मिला। दीपक को कोच डी साइश्वरी, करण कुमार कर्मकार सहित अन्य ने बधाई दी।

इसे भी पढ़ें

बिहार में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं