खेलो इंडिया ईस्ट जोन तीरंदाजी में रांची की अंजनी ने जीता स्वर्ण [Ranchi’s Anjani won gold in Khelo India East Zone Archery]

1 Min Read

रांची। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में 11 व 12 मार्च को खेलो इंडिया ईस्ट जोन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें रांची जिला के जोन्हा की तीरंदाज अंजनी कुमारी ने कंपाउंड के व्यक्तिगत स्पर्द्धा में पश्चिम बंगाल की प्राप्ति बनर्जी को छह अंकों से हरा कर स्वर्ण पदक जीता। प्राप्ति कुमारी ने 132 अंक अर्जित किया था, वहीं अंजनी ने 339 अंक अर्जित कये हैं। अंजनी एकलव्य तीरंदाजी केंद्र खेलगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। अंजनी के पदक जीतने पर जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार, कोच डी साइस्वरी, करण कुमार कर्मकार सहित अन्य ने अंजनी को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के मास्टर एथलीटों ने नेशनल में जीते 11 स्वर्ण पदक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं