रांची टेस्ट जीत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा

2 Min Read

रांची। भारत ने रांची टेस्ट जीत कर इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से पराजित कर दिया है।

भारत ने 192 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त ले ली है।

दूसरी पारी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 81 गेंदों में 55 और शुभमन गिल ने 124 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली।

इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 7-11 मार्च के बीच धर्मशाला में खेला जायेगा।

इंग्लैंड की टीम ने पहला टेस्ट जीता था और अगले तीन मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

रांची में ये टेस्ट मैच बहुत ही ज्यादा रोमांचक हुआ, क्योंकि इस मैच में कभी पलड़ा भारत की ओर होता तो कभी इंग्लैंड की टीम आगे दिखाई देती, लेकिन अंततः जीत टीम इंडिया को मिली।

इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाये थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 307 रन बनाकर आल आउट हो गई थी।

इंग्लैंड की दूसरी पारी भारतीय स्पिनरों के जाल में उलझ गई और पूरी टीम महज 145 रन पर सिमट गई।

इस प्रकार इंग्लैंड ने चौथी पारी में भारत को 192 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे टीम इंडिया ने पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इसे भी पढ़ें

JSSC पेपर लीक की सीबीआइ जांच को लेकर सदन के अंदर और बाहर हंगामा

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं