रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे।
जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। आज मैच का तीसरा दिन रहा और इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर खत्म हुई।
इंग्लैंड भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिये हैं और जीत के लिए अभी 152 रन की जरूरत है।
रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 के स्कोर पर सिमट गई।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी।
ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में और भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके।
यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।
इसे भी पढ़ें








