राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची बना चैंपियन [Ranchi became champion in state women’s Taekwondo competition]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची। झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा वाइबीएल पब्लिक स्कूल धुर्वा सेक्टर टू में चौथी झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

इसमें पूरे झारखंड से 360 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम 31 स्वर्ण पदक के साथ पहले स्थान पर रही। वहीं पूर्वी सिंहभूम दूसरे और पश्चिमी सिंहभूम की टीम तीसरे स्थान पर रही।

इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ी देहरादून में होने वाले आगामी नेशनल प्रतियोगिता 2025-26 में झारखंड टीम के तरफ से भाग लेंगे। स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में सखी बांगर,अंकिता कुमारी लाडली पांडे , आरोही आस्था मिंज ,सिद्दीका राज, सिया शुक्ला, रिद्धिमा सिंह, श्रेया नंदी , संस्कृति गुरुंग, रितिका कुमारी अनुष्का खालको कृपलानी कच्छप, बबीता कुमति, संजना कुमारी , ईशा कुमारी, शिवानी कुमारी, धनमुनि कुमारी ,ईशा कुजूर बबीता कुमारी शामिल हैं।

समापन समारोह में झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार, उपाध्यक्ष सह रांची जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव मिथलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ समिति गठित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं