राजस्‍थान रॉयल्‍स केकेआर को पछाड़कर बना नंबर-1

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राजस्‍थान रॉयल्‍स ने सोमवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को एकतरफा मैच में 6 विकेट से पटखनी दी।

राजस्‍थान रॉयल्‍स की यह लगातार तीसरी जीत रही और वो आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स को पछाड़कर नंबर-1 बन गई है।

मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी शिकस्‍त रही और वो प्‍वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर हैं।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को भी एक स्‍थान का नुकसान हुआ और वो दूसरे से तीसरे स्‍थान पर खिसक गयी।

गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल चौथे स्‍थान पर बनी हुई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के लक में कोई सुधार नहीं हुआ।

हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस लगातार तीन शिकस्‍त सहने के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में 10वें स्‍थान पर काबिज है।

अब मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा, जिससे प्‍वाइंट्स टेबल के टॉप-4 में बदलाव होने की स्थिति बेहद कम है।

अगर लखनऊ विशाल अंतर से जीत दर्ज करेगा तो उसके टॉप-4 में जगह पाने की कुछ उम्‍मीद है।

इसे भी पढ़ें

आरा में पिता-पुत्र को गेंहू काटने के दौरान गोली मारकर हत्या  

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं