KKR बनाम RCB मैच पर बारिश का साया [Rain shadows KKR vs RCB match]

1 Min Read

कोलकाता, एजेंसियां। आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला आज यानी 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच यह रोमांचक मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि, कोलकाता का मौसम इस मुकाबले में बाधा डाल सकता है।

कोलकाता में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कोलकाता में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

शुक्रवार को हुई बारिश के कारण टीमों का अभ्यास सत्र भी प्रभावित हुआ था। शनिवार को भी शाम के समय बारिश हो सकती है, जिससे मैच की ओपनिंग सेरेमनी और खेल प्रभावित हो सकता है। अगर बारिश अधिक होती है, तो मैच रद्द भी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

IPL 2025: ओपनिंग मैच पर संकट के बादल !

Share This Article
Exit mobile version