पंजाब ने राजस्थान को 5 विकेट से रौंदा

3 Min Read

गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 65वां मैच में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम गुवाहाटी (असम) में खेला गया।

राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दिया।

लेकिन इस जीत से पंजाब किंग्स को कुछ ज्यादा फायदा नहीं होनावाला है क्योंकि ये पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुका है।

राजस्थान रॉयल्स टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट की नुकसान पर 144 रनों का स्कोर खड़ा किया।

जिसमें सबसे अधिक रन रियान पराग 34 गेंद में 6 चौके जड़कर 48 रन, रविचंद्रन अश्विन 19 गेंद में 3 चौके और 1 छक्का मारकर 28, संजू सैमसन ने 15 गेंद में 3 चौके मारकर 18 रन, टॉम कोलर कैडमोर 23 गेंद में 2 चौके और 1 छक्का मारकर 18 रन, ट्रेंट बोल्ट 9 गेंद में 2 चौका लगाकर 12 रन, डोनोवन फरेरा 8 गेंद में 7 रन, यशस्वी जायसवाल और रोवमैन पॉवेल 4-4 रन, अवेश खान 3 रन, तो वहीं ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले ही कैच आउट होकर पवेलियन लौट गये।राजस्थान 144 रन का स्कोर खड़ा किया।

तो पंजाब किंग्स की टीम 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 145 रन बनाकर जीत अपने नाम दर्ज कर लिया।

जिसमें सबसे अधिक रन सैम कर्रन नाबाद रहकर 41 गेंद में गेंद में 5 चौके और 3 छक्के जड़कर 63 रन, रिले रोस्को 13 गेंद में 5 चौके मारकर 22 रन, जितेश शर्मा 20 गेंद में 2 छक्के मारकर 22 रन, आशुतोष शर्मा 11 गेंद में 1 चौका और 1 छक्का मारकर 17 रन, जॉनी बैरस्टो 22 गेंद में 14 रन और प्रभसिमरन सिंह 4 गेंद में 6 रन बनाते हुए जीत की लक्ष्य को पार कर लिया लेकिन इससे कुछ खास फायदा नहीं हुआ।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि पिलहाल अभी पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 19 अंको के साथ टॉप पर पहुंच गया।

तो वहीं दूसरे स्थान पर राजस्थान 16 अंको के साथ बरकरार है। वहीं तीसरे स्थान चेन्नई 14 अंको के साथ, हैदराबाद भी 14 अंको साथ चौथे स्थान पर।

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स भी 14 अंको के साथ 5वां स्थान पर मौजूद है। तो वहीं बेंगलुरू 12 अंको साथ 6वां स्थान पर और लखनऊ 12 अंको के साथ 7वां स्थान पर है।

इसके साथ ही गुजरात, मुंबई और पंजाब प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी बोले-मेरे पास कोई घर नहीं

Share This Article
Exit mobile version