पुणे टेस्ट- न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा, भारत 335 रन से पीछे [Pune Test- New Zealand’s sixth wicket fell, India trailed by 335 runs]

1 Min Read

पुणे, एजेंसियां। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में खेला जा रहा है। शनिवार को मुकाबले का तीसरा दिन है और पहले सेशन का खेल जारी है।

न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 232 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 335 रन हो गई है। ग्लेन फिलिप्स और मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं।

टॉम ब्लंडेल 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। इससे पहले, शुक्रवार को टॉम लैथम 86, विल यंग 23, डेरिल मिचेल 18, डेवोन कॉन्वे 17 और रचिन रवींद्र 9 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला। सुंदर ने पहली पारी में भी 7 विकेट लिए थे।

भारत का खराब प्रदर्शनः

भारतीय टीम की पहली पारी 156 रन पर सिमट गई थी। गुरुवार को टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।

इसे भी पढ़ें

पुणे टेस्ट- न्यूजीलैंड की लीड 300 रन पार, 5 में 4 विकेट सुंदर ने लिए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं