Prithvi Shaw Mock Auction
नई दिल्ली, एजेंसियां। आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी से पहले क्रिकेट फैंस के बीच उत्साह उस वक्त बढ़ गया, जब रविचंद्रन अश्विन द्वारा आयोजित मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 5.25 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा। इस मॉक ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जैसी टीमें भी पृथ्वी शॉ को खरीदने की दौड़ में शामिल रहीं, लेकिन अंत में KKR ने सभी को पछाड़ दिया।
मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस क्या है ?
मॉक ऑक्शन में पृथ्वी शॉ का बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा गया था। सबसे पहले RCB ने उनमें दिलचस्पी दिखाई और बोली 2 करोड़ रुपये तक पहुंचाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में आई, लेकिन 4 करोड़ के पार जाते ही दिल्ली पीछे हट गई। इसके बाद LSG ने आक्रामक बोली लगाई, मगर 5 करोड़ के बाद उन्होंने भी हाथ खींच लिए। आखिरकार KKR ने 5.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पृथ्वी शॉ को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया।
गौरतलब है कि यह असली आईपीएल नीलामी नहीं बल्कि एक मॉक ऑक्शन था, जिसका आयोजन रविचंद्रन अश्विन ने किया। असली IPL 2026 ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है, जिसमें पृथ्वी शॉ का नाम ऑक्शन लिस्ट के पहले सेट में शामिल रहेगा।
पृथ्वी शॉ के करियर की बात क्या करे ?
पृथ्वी शॉ के करियर की बात करें तो वह 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे। हालांकि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए थे, जो उनके लिए बड़ा झटका माना गया। अब एक बार फिर उनके नाम पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या इस बार फ्रेंचाइजियां उन पर भरोसा जताएंगी।
पृथ्वी शॉ ने अब तक 79 आईपीएल मैचों में 1892 रन बनाए हैं, जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। 2022 से 2024 तक उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से 7.50 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि IPL 2026 की असली नीलामी में पृथ्वी शॉ को कौन-सी टीम और कितनी रकम में खरीदती है।








