25वें जन्मदिन पर जमकर थिरके पृथ्वी शॉ [Prithvi Shaw danced fiercely on his 25th birthday]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इस साल नौ नवंबर को 25 साल के हो गए। उनके लिए दिन और भी खास बन गया क्योंकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई की 28 संभावित खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम शामिल किया गया है।

यह टूर्नामेंट 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाला है। 28 खिलाड़ियों की सूची में शॉ का शामिल होना विस्फोटक बल्लेबाज के लिए जीवन का एक नया अध्याय है।

पृथ्वी शॉ को मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया था।पृथ्वी अब आईपीएल ऑक्शन में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुद को 75 लाख रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर किया है।

हालांकि, वह फिलहाल किसी और वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वी़डियो वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में शॉ को नाचते और एक पार्टी में देखा जा सकता है। यह वीडियो उनके जन्मदिन का बताया जा रहा है।

शॉ ने इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया था। इस दौरान उन्हें शेफाली जरीवाला और उनके पति पराग त्यागी के साथ डांस करता देखा गया। साथ ही शॉ के साथ ही उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया भी नजर आई।

इसे भी पढ़ें

अब छेड़खानी के आरोप में फंसे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं