Paris Olympic जा रही भारतीय टीम से पीएम मोदी बोले- विजयी भव [PM Modi said to the Indian team going to Paris Olympics – may you be victorious]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम से मुलाकात करने के बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Paris Olympic में भाग लेने जा रही भारतीय दल से मुलाकात कर विजयी होने का मूलमंत्र दिया।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नेतृत्व में एथलेटिक्स दल पेरिस जा रहा है।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान नीरज चोपड़ा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, तीरंदाज दीपिका कुमार के अलावा अन्य खिलाड़ियों से बात की।

इस मुलाकात में कुछ खिलाड़ी शामिल नहीं हो पाये, पीएम मोदी ने उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात की।

पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया मूल मंत्र

पीएम मोदी ने भारतीय दल के एथलीटों से कहा, ”आप (ओलंपिक के लिए) जाने और जीतने के मूड में हैं और जब आप जीतकर लौटेंगे तो मैं आपका स्वागत करने के मूड में हूं।”

पीएम नरेंद्र से बात करते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने कहा, ”मैं तीसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं।

मैंने 2016 में रजत पदक जीता और 2020 में मैंने कांस्य पदक जीता। मैं उम्मीद करती हूं कि इस बार मैं पदक का रंग बदल सकूं।”

वहीं नीरज चोपड़ा ने कहा, “हमारे पास ओलंपिक के लिए अभी एक महीना है और ट्रेनिंग हमारी बहुत अच्छी चल रही है। कोशिश कर रहे हैं कि हम हम अपना 100% दें।”

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिकः 16 सदस्यीय पुरुष हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं