पेरिस पैरालिंपिक- सुमित अंतिल ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता [Paris Paralympics- Sumit Antil won gold in javelin throw]

1 Min Read

बैडमिंटन में एक गोल्ड समेत 4 मेडल

पेरिस, एजेंसियां। पेरिस पैरालिंपिक में 5वें दिन भारत ने दो गोल्ड मेडल जीते। जैवलिन थ्रो में सुमित अंतिल ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता।

उन्होंने 70.59 मीटर दूर थ्रो फेंककर पहला स्थान हासिल लिया। उनसे पहले बैडमिंटन में नितेश कुमार ने गोल्ड जीता था।

बैडमिंटन में भारत ने 4 मेडल जीते

बैडमिंटन में सुहास यथिराज ने सिल्वर मेडल जीता। जबकि विमेंस इवेंट में थुलासिमथी मुरुगेसन ने सिल्वर और मनीषा रामदास ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

इनसे पहले डिस्कस थ्रो में योगेश कथुनिया ने सिल्वर जीता, जबकि आर्चरी में राकेश कुमार और शीतल देवी की जोड़ी ने ब्रॉन्ज दिलाया।

भारत को अब तक 14 मेडल

पैरालिंपिक में भारत अब तक 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज जीत चुका है। एथलेटिक्स में भी मेडल की उम्मीद है।

पैरा बैडमिंटन मिक्स्ड SH-6 इवेंट में भारत की नित्या श्री सिवान और शिवराजन सोलाईमलाई की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच हार गई। अब सिंगल्स में नित्या श्री सिवान इंडोनेशिया की रीना मर्लिना से ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी।

इसे भी पढ़ें

भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में 4 मेडल जीते

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं