पेरिस ओलंपिक ट्रैक एवं फील्ड स्वर्ण विजेताओं को 50,000 डॉलर मिलेंगे: विश्व एथलेटिक्स

1 Min Read

मोनाको: पेरिस ओलंपिक में ट्रैक एवं फील्ड के 48 स्पर्धाओं के स्वर्ण पदक विजेताओं को विश्व एथलेटिक्स (डब्ल्यूए) ने पहली बार 50,000 डॉलर (41.60 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि देने की बुधवार को घोषणा की।

विश्व एथलेटिक्स के इस कदम से 2028 में लॉस एंजिलिस (एलए) में होने वाले खेलों में तीनों पदक विजेताओं को पुरस्कार देने का मार्ग प्रशस्त होगा।

भारत को पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में देश के लिए एथलेटिक्स का पहला स्वर्ण पदक जीता था।

वह इसके साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के दूसरे खिलाड़ी बने थे।

इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ डब्ल्यूए ओलंपिक खेलों में पुरस्कार राशि देने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय महासंघ बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें

केरल में चर्च ने ईद की नमाज के लिए अपने द्वार खोले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं