पेरिस ओलंपिक: नीरज जेवलिन थ्रो के फाइनल में, विनेश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर [Paris Olympics: Neeraj in the final of javelin throw, Vinesh is the first Indian female wrestler to reach the final]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड में अपना पहला ही थ्रो 89.34 मीटर का फेंका, जो सीजन का बेस्ट थ्रो था।

उधर, विनेश फोगाट ने 50 किलो वेट कैटेगरी के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को 5-0 से हरा दिया। वे फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं।

हॉकी टीम जर्मनी से हारी

भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में जर्मनी से 3-2 से हार गई। भारत अब ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए स्पेन से भिड़ेगा।

विनेश ने पहले मैच में गोल्ड मेडलिस्ट को पटका

विनेश ने 6 अगस्त को 3 मुकाबले खेले। प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन युई सुसाकी को 3-2 से हराया।

सुसाकी 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं और टोक्यो ओलिंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सुसाकी ने अपने सभी 82 इंटरनेशनल मुकाबले जीते थे। लेकिन, विनेश ने सुसाकी को उन्हीं के पैंतरे से मात दी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की ओकसाना लिवाच को हराया।

आज भारत के मेडल इवेंट

रेसलिंग : विनेश फोगाट विमेंस फ्रीस्टाइल 50kg का फाइनल मैच खेलेंगी।

वेटलिफ्टिंग : मीराबाई चानू विमेंस 49 kg के मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगी।

एथलेटिक्स : रनर अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपल चेज के फाइनल में हिस्सा लेंगे।

एथलेटिक्स : प्रियंका गोस्वामी और सूरज पवार की जोड़ी मिक्स्ड मैराथन वॉक रिले में उतरेगी।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर होंगी भारत की ध्वजवाहक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं