पेरिस ओलंपिक: भारत को पहला मेडल, मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज जीता [Paris Olympics: India’s first medal, Manu Bhaker won bronze in 10 meter air pistol]

2 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। भारतीय शूटर मनु भाकर ने भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल जीता। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

वे शूटिंग में ओलंपिक मेडल दिलाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में साउथ कोरिया की ओह ये जिन (243.2 पॉइंट्स) ने गोल्ड जीता। साउथ कोरिया की ही किम येजी (241.3 पॉइंट्स) ने सिल्वर मेडल जीता।

शूटिंग में 12 साल बाद मेडल दिलाया

मनु भाकर ने भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलंपिक मेडल 2012 में मिला था।

यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड, 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था।

आज भारत के दो मेडल इवेंट

ओलिंपिक के तीसरे दिन (29 जुलाई) इंडियन प्लेयर्स शूटिंग, बैडमिंटन, हॉकी और तीरंदाजी में हिस्सा लेंगे। इनमें भारत 2 मेडल इवेंट में हिस्सा लेगा।

शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल विमेंस में रमिता जिंदल दोपहर 1 बजे और इसी इवेंट के मेंस फाइनल में अर्जुन बबूता दोपहर 3:30 बजे मेडल के लिए खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक में सिंधू ने जीता पहला मैच, बलराज पंवार ने रचा इतिहास

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं