पेरिस ओलंपिकः तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में [Paris Olympics: Archer Deepika Kumari in quarter finals]

1 Min Read

मनु भाकर तीसरे ओलंपिक मेडल से चुकीं

पेरिस, एजेंसियां। झारखंड की बेटी और भारत की तीरंदाज दीपिका पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

आर्चरी की विमेंस इंडिविजुअल कैटेगरी में दीपिका कुमारी का मैच जारी है। दीपिका के सामने जर्मनी की मिशेल क्रोपेन की चुनौती है।

वहीं, पेरिस ओलंपिक में भारत को 2 मेडल दिला चुकी स्टार शूटर मनु भाकर तीसरे मेडल से चूक गई हैं।

वे 25 मीटर विमेंस पिस्टल इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान के लिए हुए शूटऑफ में उनके 3 निशाने चूक गए। उनका मुकाबला हंगरी की मेजर वेरोनिका से था।

फाइनल में मनु ने 28 पॉइंट्स स्कोर किए, जबकि ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हंगरी की मेजर वेरोनिका ने 31 स्कोर किए। कोरियाई शूटर यंग जीन ने 37 अंक के साथ गोल्ड मेडल जीता।

फ्रांस की कैमिली को सिल्वर मिला। उन्होंने भी 37 पॉइंट्स हासिल किए, लेकिन वे गोल्ड के लिए शूट ऑफ में टारगेट पर एक निशाना ही लगा सकीं।

22 साल की मनु 10 मीटर पिस्टल और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में एक-एक ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें

दूसरा ओलंपिक मेडल जीत मनु भाकर ने रचा इतिहास

Share This Article
Exit mobile version