पंत पर लगातार दूसरे मैच में लगा जुर्माना

2 Min Read

वाइजैग, एजेंसियां। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दूसरे मैच में जुर्माना लगा है।

उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया।

इसके लिए उन पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे।

लेकिन सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था।

पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे खिलाडियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा है।

विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए।

जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। दिल्ली कैपिटल्स के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

IPL के इस सीजन के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में जुर्माना लगा था।।

टीम के कप्तान गिल पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

इस मैच में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया था।

इसे भी पढ़ें

ताइवान भूकंप में दो भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं