Latest NewsPalash Muchhal: शादी टलते ही पहली बार पब्लिक में दिखे पलाश मुच्छल, कैमरे देखकर बदली चाल

Palash Muchhal: शादी टलते ही पहली बार पब्लिक में दिखे पलाश मुच्छल, कैमरे देखकर बदली चाल

Palash Muchhal:

मुंबई, एजेंसियां। क्रिकेटर स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद भी दोनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में फैन्स इस बात को जानने को उत्सुक हैं कि आखिर अब उनकी शादी कब होगी। इस बीच शादी स्थगित होने के बाद पहली बार पलाश सार्वजनिक रूप से नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई।

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पलाश मुच्छल:

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए पलाश मुच्छल अपनी मां और सिक्योरिटी टीम के साथ दिखे। वायरल वीडियो में उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और पैपराज़ी को पूरी तरह नज़रअंदाज़ करते हुए तेज़ी से आगे बढ़ते दिखे। उन्होंने कैमरों से नजरें चुराई और बिना किसी प्रतिक्रिया के एयरपोर्ट से बाहर निकल गए।फैंस ने उनकी बॉडी लैंग्वेज पर जमकर कमेंट किए। एक यूज़र ने लिखा – “गलती करने वाले ही नजरें चुराते हैं।” वहीं एक अन्य ने कहा-“अब भी स्मृति उससे शादी करती है तो ये उसकी भूल होगी।”हालांकि कई लोगों ने पलाश का पक्ष लेते हुए कहा कि वे परेशान और घबराए हुए दिख रहे थे, इसलिए उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।

शादी क्यों टली थी? सामने आया था इमोशनल कारण:

बता दें कि पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र में होनी थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन उसी सुबह स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनके मैनेजर तुहिन मिश्रा ने बताया कि नाश्ते के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्ज़र्वेशन में रखा।स्मृति ने साफ कहा कि उनके पिता के पूरी तरह स्वस्थ होने तक शादी नहीं होगी। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना होगा। परिवार और फैंस इस निर्णय का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

इस बीच पलाश का लो-प्रोफाइल अपीयरेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और लोग स्थिति की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles