मुल्तान टेस्ट में इंग्लैंड को 152 रन से हराया
मुल्तान, एजेंसियां। पाकिस्तारन ने मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 152 रन से हरा दिया है। पाकिस्तान की टीम 1,338 दिन बाद घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीत सकी है। साथ ही यह 449 दिन बाद इस फॉर्मेट में पाकिस्तान को जीत नसीब हुई है।
तीन टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबरः
इसके साथ ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। इससे पहले मुल्तान में ही खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत मिली थी।
दो स्पिनर ने मिलकर लिए इंग्लैंड के सभी 20 विकेटः
इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के सभी 20 विकेट पाकिस्तान के दो स्पिनर नोमान अली और साजिद खान ने मिलकर लिए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में नोमान ने 8 और साजिद ने 2 विकेट लिए।
तो वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी में साजिद ने 7 और नोमान ने 3 विकेट लिए थे। 1972 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है जब दो गेंदबाजों ने मिलकर विपक्षी टीम के सभी 20 विकेट निकाले हैं।
इसे भी पढ़ें
पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट का दूसरा दिनः कामरान और सईम की पारियों से संभला
