Pakistan-Ireland match
कोलंबो, एजेंसियां। पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का नौवां वॉर्मअप मैच रद्द हो गया। कोलंबो स्टेडियम में बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका। अभ्यास नहीं हो पाने की वजह से दोनों ही टीमों के खिलाड़ी निराश हुए। दोनों टीमों के लिए यह इकलौता वॉर्मअप मैच था।
पाकिस्तान 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के खिलाफ वर्ल्ड कप का पहला मैच खेलेगा, जबकि आयरलैंड 8 फरवरी को श्रीलंका से भिड़ेगी। दोनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे।
