हमारे प्लेयर्स खेलते कम बोलते ज्यादा हैं- यूनुस खान [Our players play less and talk more – Younus Khan]

2 Min Read

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बोले- बाबर को कोहली से सीखना चाहिए

लाहौर, एजेंसियां। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनुस खान ने बाबर आजम को विराट कोहली से सीखने की सलाह दी है।

46 साल के यूनुस ने कहा- ‘बाबर कप्तानी के पीछे न भागकर अपने खेल पर ध्यान दें। उन्हें विराट कोहली से सीख लेने की जरूरत है।’

यूनुस ने आगे कहा- ‘अगर बाबर और दूसरे टॉप ऑर्डर बैटर अच्छा परफॉर्म करने लगेंगे, तो टीम बेहतर रिजल्ट दे पाएगी…हमारे प्लेयर्स खेलते कम बोलते ज्यादा हैं।’

बाबर आजम की फॉर्म खराब है। वे पिछली 16 पारियों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाए हैं।

यूनुस के मुताबिक बाबर आजम को 2019 में टीम का कप्तान इसलिए बनाया गया था, क्योंकि वे टीम में उस समय सबसे अच्छे बल्लेबाज थे। उन्हें फिर गेम में फोकस करने की जरूरत है।

कप्तानी छोटी चीज है, प्रदर्शन मायने रखता है – यूनुस

खान ने कहा, बाबर ने छोटी उम्र में काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन उसे ये जानने की जरूरत है कि वो आगे क्या करना चाहता है। कप्तानी छोटी चीज है, प्रदर्शन मायने रखता है।

विराट कोहली को देखिए, उन्होंने अपनी शर्तों पर कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और अब वे दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।

इससे पता चलता है कि देश के लिए खेलने की सोच सबसे पहले होनी चाहिए। अगर थोड़ी भी एनर्जी बची है, तो अपने लिए खेलो।

इसे भी पढ़ें

सलीमा ICC अंपायर में शामिल होने वाली पहली पाकिस्तानी महिला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं