हॉकी एशिया कप 2025: एशिया कप जीत पर मोदी ने कहा- हमारे खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छूते रहें

2 Min Read

Hockey Asia Cup 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बिहार के राजगीर में रविवार को खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया। यह जीत भारतीय हॉकी के लिए बेहद खास है क्योंकि टीम ने 8 साल बाद एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

Hockey Asia Cup 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। उन्होंने लिखा, “बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है। हमारे खिलाड़ी नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को गौरव दिलाएं।”

पीएम मोदी ने बिहार सरकार और जनता को भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सराहना दी। उन्होंने कहा कि राजगीर इस आयोजन के जरिए एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है।

इस साल का पुरुष हॉकी एशिया कप 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। इसमें भारत के अलावा चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की शीर्ष हॉकी टीमों ने भाग लिया।

Hockey Asia Cup 2025: बिहार के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, “भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया। बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कीं। आशा है कि सभी टीमें यहां से अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी।

इसे भी पढ़ें

Pakistan out Hockey Asia Cup: पाकिस्तान हॉकी एशिया कप 2025 से बाहर, बांग्लादेश और कजाकिस्तान को मिली जगह


Share This Article
Exit mobile version