भारत के 7 बैंडमिंटन खिलाड़ियों को ओलंपिक का टिकट

1 Min Read

पेरिस, एजेंसियां। इस साल जुलाई में पेरिस में होने वाली ओलंपिक गेम्स में बैडमिंटन में भारत के सात खिलाड़ी अपनी रैंकिंग के आधार पर 5 इवेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु, पूर्व वर्ल्ड नंबर वन एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन ने सिंगल्स इवेंट के लिए अपनी जगह पक्की की है।

वहीं मेंस डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी और विमेंस डबल्स में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुए हैं।

ओलंपिक में बैडमिंटन के टॉप 16 खिलाड़ी भाग लेते हैं। साथ ही एक देश से एक इवेंट में दो खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।

जुलाई में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए 30 अप्रैल तक की रैंकिंग को निर्धारित किया गया था। इसके के आधार पर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने में सफल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक सेक्स स्कैंडलः रेवन्ना पिता पुत्र के खिलाफ दूसरा लूक आउट नोटिस जारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं