T20 World Cup: श्रीलंका बाहर, न्यूजीलैंड ने 61 रन से हराया रचिन रवींद्र को 4 विकेट, सैंटनर ने 47 रन बनाए

3 Min Read

T20 World Cup

कोलंबो, एजेंसियां। मेजबान श्रीलंका T-20 World Cup से बाहर हो गया है। उसे बुधवार रात न्यूजीलैंड ने छठे सुपर-8 मैच में 61 रन से हराया।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए।

8 विकेट पर 107 रन ही बना सका श्रीलंका

169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन ही बना सकी। रचिन रवींद्र प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

सैंटनर-मैकॉन्ची की साझेदारी ने फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया

टॉस हारकर बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने 84 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान मिचेल सैंटनर (47 रन) और कोल मैकॉन्ची (31 रन) ने 47 बॉल पर 84 रन की साझेदारी करके टीम को 168 तक पहुंचा दिया।
यह न्यूजीलैंड की ओर से 7वें विकेट के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी साझेदारी है। सैंटनर ने 26 बॉल पर 47 रन बनाए। जबकि मैकॉन्ची 31 रन बनाकर नाबाद लौटे। रचिन रवींद्र ने 32 रन बनाए।

हेनरी को पावरप्ले में दो विकेट, निसांका-असलंका आउट

169 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पहली बॉल पर पिछले मैच के शतकवीर पथुम निसांका (जीरो) का विकेट गंवाया। उन्हें मैट हेनरी ने बोल्ड कर दिया।
मैट ने तीसरे ओवर की पहली बॉल पर चरिथ असलंका (5 रन) को कैच आउट कराके मेजबानों को बैकफुट पर धकेल दिया।

रचिन रवींद्र ने 4 विकेट झटके

मिडिल ओवर फेज में रचिन रवींद्र ने श्रीलंकाई टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने दुषन हेमंथ (3 रन), दसुन शनाका (3 रन), कुसल मेंडिस (जीरो) और पवन रत्नायके (10 रन) के विकेट झटके। श्रीलंकाई टीम से कामिंडु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। शेष बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

सेमीफाइनल के लिए न्यूजीलैंड की उम्मीदें कायम

इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। टीम 3 अंक के साथ सुपर-8 स्टेज में ग्रुप-2 की पॉइंट्स टेबल के नंबर-2 पर है। श्रीलंका सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है।
टीम सुपर-8 राउंड में अपने शुरुआती दो मैच हार गई है। अब टीम पाकिस्तान से जीतकर भी 2 अंक ही हासिल कर सकती है, जो कि टॉप-4 में पहुंचने के लिए काफी नहीं है।

Share This Article