धोनी के साथ 15 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में अगली सुनवाई 20 को [Next hearing in Dhoni’s 15 crore fraud case on 20th]

1 Min Read

रांची। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ओर से दर्ज केस में आरोपी पार्टनर अरका स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर एवं उनकी पत्नी सौम्या दास कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए।

दोनों के खिलाफ 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने से जुड़े फर्जीवाड़े मामले में समन जारी है। अदालत ने अगली उपस्थिति की तारीख 20 जुलाई निर्धारित की है।

मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी राजकुमार पांडे की अदालत में चल रही है। महेंद्र सिंह धोनी की ओर से सीमांत लोहानी ने अक्टूबर 2023 में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए सिविल कोर्ट रांची में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

दोनों आरोपियों पर फर्जीवाड़ा करके धोनी को 15 करोड़ रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप है।

सुनवाई के दौरान मामले में धोनी के प्रतिनिधि सीमांत लोहानी का बयान शपथपत्र पर दर्ज किया गया।

उन्होंने मिहिर दिवाकर व सौम्या दास पर लगाए आरोपों के बारे में बयान दिया। जिसके आधार पर अदालत ने आरोपियों को समन जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

धोनी से धोखाधड़ी मामले में हुई सुनवाई

Share This Article
Exit mobile version