नीरज चोपड़ा ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई [Neeraj Chopra qualified for the final]

1 Min Read

पेरिस,एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत ने मौजूदा ओलंपिक में तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और तीनों ही शूटिंग से आए हैं। लेकिन एथलेक्टिस से भारतवासियों को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं। क्योंकि वहां जैवलिन में नीरज चोपड़ा चुनौती पेश कर रहे हैं।

अब क्वालीफाइंग राउंड में नीरज ने पहला थ्रो ही 89.34 मीटर दूर तक फेंका है और फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनसे देश को गोल्ड मेडल की आस है।

नीरज चोपड़ा ने अपने सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.36 मीटर को पार कर लिया। जो उन्होंने मई 2024 में दोहा डायमंड लीग में बनाया था।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी अपने प्रयास में 86.59 मीटर थ्रो के साथ फाइनल के लिए ही क्वालीफाई कर लिया है। फाइनल में पहुंचे के लिए प्लेयर को 84 मीटर तक थ्रो फेंकना होता है।

इसे भी पढ़ें

दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर

Share This Article
Exit mobile version