नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग जीतने से 0.02 मीटर से चूके

1 Min Read

दोहा,एजेंसियां: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इंटरनेशनल लेवल पर शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग 2024 में दूसरा स्थान हासिल किया।

पेरिस ओलंपिक से पहले इस साल का पहला टूर्नामेंट खेल रहे नीरज ने 88.36 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका।

वह पहले स्थान पर रहने वाले चेक गणराज्य के याकूब वालडेक से केवल दो सेंटीमीटर पीछे थे जिनका बेस्ट थ्रो 88.38 मीटर का रहा।

नीरज चोपड़ा ने फाउल के साथ शुरुआत किया। इसके बाद दूसरे थ्रो में उन्होंने भाला 84.93 मीटर दूर फेंका।

इसके बाद नीरज ने तीसरे थ्रो में 86.24 मीटर, चौथे थ्रो में 86.18 मीटर और पांचवें थ्रो में 82.28 मीटर की दूरी तक भाला फेंका।

इसके बाद आखिरी अटेंप्ट में नीरज का सर्वश्रेष्ठ थ्रो आया। उन्होंने 88.36 मीटर का थ्रो फेका। वह याकूब से केवल दो सेंटीमीटर पीछे रहे जिन्होंने अपने तीसरे थ्रो में 88.38 मीटर तक भाला फेंका था।

याकूब पहले, नीरज दूसरे और 86.62 मीटर के साथ ग्रेनेडा के पीटर एंडरसन तीसरे स्थान पर रहे। नीरज ने बीते साल दोहा डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया।

इसे भी पढ़ें

टेम्पो से गिरे 7 बक्से में मिले 7 करोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं