Namibia beat Scotland
बेंगलुरु, एजेंसियां। बेंगलुरु के BCCI ग्राउंड-2 पर खेले गए हाई-स्कोरिंग वॉर्मअप मैच में नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 6 रन से हरा दिया। स्कॉटलैंड की ओर से ब्रैंडन मैकमुलन ने 95 रन की तेज पारी खेली, लेकिन टीम को जिता नहीं सके।
नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 226 रन बनाए। ओपनर जान फ्राइलिंक ने 88 और लॉरेन स्टीनकैंप ने 51 रन बनाए। दोनों ने पावरप्ले में ही 79 रन जोड़ दिए। 11वें ओवर में फ्राइलिंक के आउट होने के बाद कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने नाबाद 33 और रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 25 रन बनाकर स्कोर को मजबूत किया।
स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब
जवाब में स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही, लेकिन मैकमुलन ने 39 गेंदों पर 6 चौके और 8 छक्के लगाकर मैच में जान डाल दी। रिची बेरिंगटन ने 46 रन बनाए। आखिरी ओवर में 12 रन चाहिए थे, लेकिन जेजे स्मिट ने सिर्फ 5 रन दिए और बेरिंगटन को आउट कर नामीबिया को जीत दिला दी।

















