न्यूजीलैंड ने 147 रन का टारगेट दिया
मुंबई, एजेंसियां। न्यूजीलैंड ने टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को जीत के लिए 147 रन का टारगेट दिया है। कीवी टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 40 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैं।
कप्तान रोहित शर्मा 11 रन, शुभमन गिल एक रन, विराट कोहली एक रन, यशस्वी जायसवाल 5 रन और सरफराज खान एक रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल 3, जबकि मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स एक-एक विकेट ले चुके हैं।
मुंबई में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन रविवार को कीवी टीम ने 171 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और महज 3 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने एजाज पटेल को आकाश दीप के हाथों कैच कराया।
इससे पहले शनिवार, 2 नवंबर को टीम इंडिया ने पहली पारी में 263 रन बनाते हुए 28 रन की बढ़त हासिल की थी। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें
भारत-न्यूजीलैंड टेस्टः भारत का स्कोर-156 पर 4 [India-New Zealand Test: India’s score- 156 for 4]
