कोलकाता से हारा मुंबई, प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल

3 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। 5 बार की आइपीएल चैंपियन मुंबई के लिए इस बार प्लेआफ के रास्ते लगभग बंद हो गये हैं। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में शुक्रवार की शाम खेले गये आईपीएल का 51वें मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने मुंबई को 170 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम मात्र 145 रन पर ही सिमट कर रह गई।

बता दें कि मुंबई अबतक 11 मैच खेल चुकी है जिसमें उसे आठ बार हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में मुंबई नीचे से दूसरे पायदान है। इस मैच में हार मिलने के बाद अब मुंबई के लिए प्लेऑफ तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

पर पांच बार की चैपियन ने इस सीजन में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया। पांड्या की कप्तानी में मुंबई कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और टीम ने अपने 11 में से 8 मुकाबले गंवा दिए।

केकेआर ने मुंबई को दिया 170 रनों का लक्ष्य

टॉस जित कर मुंबई ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही।

केकेआर ने पावर प्ले में ही अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। फिलिप सॉल्ट, सुनील नारायण, रिंकू सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर को दस रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।

एक समय केकेआर का स्कोर 57 पर 5 विकेट था। लेकिन वेंकटेश अय्यर और मनीष पांडे ने टीम की पारी को संभाला और टीम के स्कोर को 140 तक पहुंचाया।

उसके बाद मनीष आउट हो गए। इस जोड़ी के बाद कोई भी बल्लेबाज अपना प्रभव नहीं छोड़ पाया। केकेआर ने 19.5 ओवर में केवल 169 रन बनाए।

केकेआर के गेंदबाजों की जकड़ में फंसे मुंबई के बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज शुरुआत से ही बच कर खेलते नजर आए। केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।

मुंबई ने अपना पहला विकेट ईशान किशन के रूप में दूसरे ही ओवर में गंवा दिया। वह सात गेंदों में 13 रन बना कर पविलियन लौट गए। इसके बाद लगातार मुंबई के विकेट गिरते रहे।

केवल सूर्यकुमार यादव ही 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेल पाए। टिम उेविड ने भी 24 रन बनाए। इसके अलावा मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 20 के स्कोर को छू नहीं पाया।

18.5 ओवर में पूरी टीम 145 के स्कोर पर सिमट गई। इस हार के बाद मुंबई के लिए प्लेऑफ में जाने का रास्ता लगभग बंद हो चुका है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के AG और AAG को राहत, अवमानना मामला समाप्त

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं