मुंबई इंडियंस की निगाहें राजस्थान रॉयल्स से बदला चुकता करने पर

1 Min Read

जयपुर: मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को जब यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में तालिका में शीर्ष पर चल रही राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी तो उसकी निगाहें अपनी गेंदबाजी खामियों को दूर करके मेजबान टीम से बदला चुकता करने पर लगी होंगी।

पिछले चार मैच में तीन जीत से मुंबई इंडियंस की टीम उबरने की राह पर चल रही है और सत्र की खराब शुरूआत के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ते हुए 12 अंक लेकर शीर्ष स्थान पर काबिज है।

इसे भी पढ़ें

चालू वित्त वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र से रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद: हुंदै

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं