मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने, 1 सितंबर को जॉइन करेंगे [Morne Morkel becomes bowling coach of Team India, will join on September 1]

1 Min Read

BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने दी जानकारी

मुंबई, एजेंसियां। पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच बनाए गए हैं।

वे 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने जय शाह के हवाले से लिखा कि मोर्कल को भारतीय कोच बनाया गया है।

39 साल के पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाने की बातें पहले से चल रही थीं। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाने की मांग की थी। दोनों IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम कर चुके हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहला असाइनमेंट

मोर्ने मोर्कल का पहला असाइनमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। 19 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में 2 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

कौन हो सकता है इंडियन क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं