मोहम्मद सिराज ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड!, 181.6 Kmph की स्पीड से फेंकी गेंद [Mohammad Siraj broke the world record!, threw the ball at a speed of 181.6 Kmph]

2 Min Read

एडिलेड,एजेंसियां। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ने 181.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 2.90 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको साझा करते हुए दावा किया जा रहा है कि तेज गेंदबाज ने 181.6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी।

सिराज ने डाली 181.6kmph की स्पीड से गेंद?

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 25वें ओवर की है। मोहम्मद सिराज ने इस ओवर की चौथी गेंद फेंकी जिस पर ब्रॉडकास्टर ने उनकी गेंद की स्पीड 181.6 किमी प्रति घंटा दिखाई। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

फैंस को लगा कि भारतीय गेंदबाज ने नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया, लेकिन यह सच नहीं है। ब्रॉडकास्टर की गलती के कारण गलत रफ्तार स्क्रीन पर देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी- ब्यू वेबस्टर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं