अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मयंक यादव

1 Min Read

लखनऊ, एजेंसियां : लखनऊ सुपर जाइंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव कूल्हे में जकड़न के कारण अगले दो मैच नहीं खेल सकेंगे ।

लखनऊ का सामना शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स से होगा जिसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता में खेलना है ।

लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीद जताई कि मयंक 19 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे।

उन्होंने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि वह 19 अप्रैल तक फिट हो जायेगा।

हम चाहते हैं कि वह हर मैच खेले । वह काफी मेहनत कर रहा है लेकिन कल का मैच नहीं खेल सकेगा ।’’

आईपीएल में पदार्पण के साथ 150 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर सनसनी फैलाने वाले मयंक गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को एक ओवर डालने के बाद मैदान से चले गए थे।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई का शार्पशूटर गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं