मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ समिति गठित [Marang Gomke Jaipal Singh Munda Sports Complex Sports Association Committee formed]

2 Min Read

रांची। जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर संघ समिति का गठन किया गया है। सोमवार को कोर्ट रोड रांची जिला के कई खेल संघ एवं खेल प्रेमियों की बैठक हुई।

इनमें किक बॉक्सिंग, कराटे, चॉकबॉल, कॉर्फबॉल, टेनिस वॉलीबॉल,ताइक्वांडो, बास्केटबाल, वुडबॉल, नेटबॉल, थ्रो बॉल, मिक्सड नेटबॉल, फुटबॉल, योग,आदि के खेल संघ के पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी शामिल थे।

बैठक में सभी खेलों का प्रशिक्षण सुचारू रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर, कोर्ट रोड, रांची में पहले की भांति शुरआत करने का निर्णय लिया गया।

कुछ खेल का प्रशिक्षण चल भी रहा है। इसके लिए सभी की अनुमति से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा खेल परिसर खेल संघ की एक समिती का गठन किया गया।

सभी के सहयोग से हर सप्ताह किसी न किसी खेल का एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराते रहने का निर्णय भी लिया गया। जिससे सभी खेल का और खिलाड़ियों का विकास हो सके।

समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैः

संरक्षक-आशुतोष द्विवेदी,अरूण कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गोविंद झा, मिथलेश कुमार सिंह,अजय वर्मा, रिंकू वर्मा
अध्यक्ष– दीपक वर्मा
उपाध्यक्ष-गौतम सिंह, गणेश कुमार गुप्ता,नीरज वर्मा, संतु कुमार, आचार्य प्रहलाद, ऋषि केश लाल
महासचिव– ब्रजेश गुप्ता
सह सचिव– अमरजीत कुमार, अनंत नाग चंदन, चंदन कुमार, पंकज जोसेफ,
कार्यालय सचिव– अंश वर्मा
सह कार्यलय प्रभारी– सचिन लोहार
कोषअध्यक्ष– रेशमा टोप्पो

इसे भी पढ़ें

ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड दिलाने वाले और अलग झारखंड की लड़ाई के अगुआ जयपाल सिंह मुंडा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं