Manu Bhaker: मनु भाकर ने एक और पदक जीता, एशियाई चैंपियनशिप 2025 में 10 मीटर एयर पिस्टल का कांस्य किया अपने नाम

2 Min Read

Manu Bhaker:

श्यामकेंट, एजेंसियां। भारत की स्टार शूटर और दो बार की ओलंपिक विजेता मनु भाकर ने एक बार फिर देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने कजाकिस्तान के श्यामकेंट में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को एक और पदक दिलाया है।

फाइनल राउंड में मनु ने 219.7 अंक हासिल कियाः

मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। फाइनल राउंड में मनु ने 219.7 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

चीन ने जीता गोस्डः

चीन की कियानके मा ने 243.2 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि दक्षिण कोरिया की जिं यांग को 241.6 अंक के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

टीम स्पर्धा में भी भारत ने कांस्य पदक अपने नाम किया:

भारत को टीम स्पर्धा में भी सफलता मिली है. मनु भाकर, सुरुचि सिंह और पलक गुलिया की जोड़ी ने 1730 अंक जुटाए और भारत की झोली में कांस्य पदक डाला. भारतीय टीम सिर्फ एक अंक से कोरिया (1731) से पीछे रही, जिसने रजत पदक जीता. वहीं चीन की टीम ने 1740 अंकों के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

क्वालिफिकेशन में भी मनु ने दिखाया दम:

मनु ने फाइनल में पहुंचने से पहले क्वालिफिकेशन राउंड में 583 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया था. हालांकि सुरुचि सिंह और पलक गुलिया क्वालिफिकेशन राउंड पार नहीं कर पाईं थी. वहीं चीन की कियानक्सुन याओ 584 अंकों के साथ पहले स्थान पर थी.

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर होंगी भारत की ध्वजवाहक

Share This Article
Exit mobile version