ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत लौटीं, माता-पिता ने माथा चूमा [Manu Bhaker, who won 2 medals in Olympics, returned to India, parents kissed her forehead]

1 Min Read

कोच के साथ खुली गाड़ी में निकलीं

नई दिल्ली, एजेंसियां। पेरिस ओलंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर बुधवार सुबह भारत लौट आईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

एयरपोर्ट से बाहर आते ही माता-पिता ने गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे।

वे एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। देश लौटने पर मनु ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि इतना प्यार मिल रहा है।’

एयरपोर्ट से बाहर वह अपने कोच के साथ खुली जीप पर निकली। इस दौरान हजारों खेल प्रेमियों ने उनका अभिवादन किया।

इसे भी पढ़ें

पेरिस ओलंपिक के क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर होंगी भारत की ध्वजवाहक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं