रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने किया मतदान

1 Min Read

रांची। रांची के राजकुमार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी आज मतदान किया।

धोनी ने रांची के श्यामली स्कूल पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रेंज रोवर गाड़ी में सवार होकर माही वोट डालने पहुंचे।

धोनी के देखने के लिए उनके प्रशसकों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

लोग धोनी की एक झलक पाने को बेताब थे। उधर, धोनी पत्नी संग गांड़ी से उतर सीधे कतार में लग गये।

परंतु भीड़ को अनियंत्रित होता देख, उन्हें जल्दी से बूथ के अंदर भेजा गया, ताकि वो जल्दी से मतदान कर निकल सकें।

इसे भी पढ़ें

कोलकाता की अनसुइया सेनगुप्ता को कांस में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस, फिल्म द शेमलेस के लिए मिला अवॉर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं